गौरव सिंह बने नवागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

जांजगीर-चाम्पा। पीसीसी नें ब्लॉक अध्यक्षयो कि लिस्ट जारी की है, जिसमें जांजगीर-चाम्पा जिले के युवा चेहरा गौरव सिंह हरदी को उसके ब्लॉक से इस बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। उनके बनाए जाने से सभी वर्ग के लोग ख़ुश है बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा। इस अवसर पर गौरव सिंह नें कहा पार्टी नें मुझे पर भरोषा जताया है मै आभारी हुँ और इस जिम्मेदारी का पूर्ण क्षमता के साथ निर्वहन करूंगा, मै नवागढ़ ब्लॉक के सभी बुजुर्ग महिलाओं और युवा साथियों के साथ मिलकर काम करूंगा और पार्टी को मजबूत करूंगा, मै अपने नेता चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक अकलतरा राघवेंद्र कुमार सिंह, जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप, पामगढ विधायक शेषराज हरबंश, जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युका.जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला का आभार व्यक्त करता हूं।












