जांजगीर चांपा

खोखसा गांव से बड़ा खुलासा – गौवंश काटने की कोशिश में युवक पकड़ा गया, गांव में फैला आक्रोश।

जांजगीर-चांपा नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम खोखसा में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गौवंश काटकर मांस बेचने की फिराक में था। गांव वालों को भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घर से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और हिन्दू संगठन के लोग नैला चौकी पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं उनकी आस्था और भावनाओं को ठेस पहुँचाती हैं। फिलहाल नैला चौकी पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

मनोज पाण्डेय, हिन्दू संगठन अध्यक्ष जांजगीर चांपा

“गौवंश हमारी आस्था का प्रतीक है। इस तरह का कृत्य न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाता है। हम मांग करते हैं कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।”

प्रत्यक्षदर्शी गौ रक्षक टीम

“हम लोगों ने देखा कि आरोपी गौवंश को काटने की तैयारी कर रहा था। तुरंत पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग बहुत आक्रोशित हैं और चाहते हैं कि ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक लगे।”

-कविता ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर

“ग्राम खोखसा में गौवंश काटने की कोशिश की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके की स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी लगाया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

Back to top button