Thursday, March 28, 2024
HomeNewsअखण्ड भारत संकल्प दिवस दुर्गावाहिनी के बहनों द्वारा मनाया गया।

अखण्ड भारत संकल्प दिवस दुर्गावाहिनी के बहनों द्वारा मनाया गया।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::विश्व हिन्दू परिषद् में सोंठी (कुष्ट रोग आश्रम )में प्रमुख रूप से भैया सुधीर देव जी एवं दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका मंजूषा पाटले द्वारा गणेश जी की पूजा अर्चना कर, सुधीर देव जी भैया को तिरंगा ध्वज भेंट किया गया ।संबोधन करते हुए मंजूषा ने कहा हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा एकता और राष्ट्र के उन्नति के लिए जागरूकता दिखाएं कुष्ठ रोग कल्पना मात्र से सारा शरीर कांप जाता है पर ऐसे परिस्थिति में भी मानव सेवा कैसे की जाती है ?लोगों का सहयोग कैसे किया जाता है ?आज सुधीर भैया के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज हम संकल्प लेते हैं एक नारी मां बहन बेटी के रूप में हमेशा मिलती है लेकिन जब देश में धर्म में प्राणी मात्र संकट आ जाए तो हमें उस महाशक्ति के रूप को धारण करना पड़ेगा इसलिए हमारी इस संगठन का नाम दुर्गा वाहिनी रखा गया है इस तरह मंजूषा जी ने दुर्गा वाहिनी पर प्रकाश डालते हुए सभी वाहिनियों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। बाकी समस्त वाहिनियों का मनोबल राष्ट्रभक्ति सदैव बना रहे और भारत माता की जय-जय कार ,वंदे मातरम की जय-जय कार के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular