Saturday, May 11, 2024
HomeNewsकर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक सम्पन्न।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक सम्पन्न।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::20.06.2022 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक नहरिया बाबा रोड स्थित तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक में केंद्र के समान 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवम पुनरीक्षित गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर आगामी 29 जून को होने वाले आंदोलन की रूप रेखा पर चर्चा की गई। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वय भागवत कश्यप, प्रांताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ एवं बी पी सोनी सम्भागीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बिलासपुर विशेष रूप से उपस्थित होकर जांजगीर-चांपा जिला के समस्त जिला मुख्यालय तहसील मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय के साथ ग्रामीण स्तर में स्कूल पंचायत पटवारी कार्यालय पूर्णता बंद कराने के लिए अपील किए जिस पर जिला संयोजक श्री परिहार ने पर्यवेक्षकों को जांजगीर-चांपा जिला के समस्त कार्यालय बंद रहने का आश्वासन दिए जिस पर सभी संगठन के जिलाध्यक्ष ने मुक्त कंठ से अपनी सहमति देते हुए निरीक्षण के लिए एक टीम गठित करने का आह्वान किया जो अलग-अलग क्षेत्र में जाकर हड़ताल को सफल बनाने हेतु अपील करेंगे
इस अवसर पर वी एस परिहार, जिला संयोजक फेडरेशन जांजगीर चाम्पा, अर्जुन सिंह क्षत्रिय, जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, विकास सिंह जिलाध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, डॉ व्ही के पैगवार, जिलाध्यक्ष राजपत्रित कर्मचारी संघ, फिरत किरण, जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, टी आर चौकसे ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़, कृषि विभाग,सी बी बंजारे जिला सचिव, कृषि विस्तर अधिकारी संघ,आर के साहू, अध्यक्ष नियमित व्याख्याता संघ,संजय राठौर लघु वेतन कर्मचारी संघ, विद्याभूषण साहू, अध्यक्ष छग व्याख्याता संघ, आर जे वर्मा, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, बी व्ही निर्मलकर डिप्लोमा अभियंता संघ राजू भैना जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ, टीके टंडन सहायक पशु चिकित्सा संघ धर्मेंद्र यादव राजस्व पटवारी संघ प्रवीण राठौर बहुदेसी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रविन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन,के के थवाईत जिला सचिव त्रिवशक,वी बी साहू , जे पी बघेल कृषि विभाग पामगढ़, हरनारायण यादव, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular