जांजगीर चांपा
Trending

विद्यालय कक्ष में आपत्तिजनक वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक और सहायक शिक्षिका निलंबित।

जांजगीर-चांपा जिले में विद्यालय कक्ष के भीतर आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा के सहायक शिक्षक विकास शुक्ला तथा संबंधित सहायक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक और युवती विद्यालय के कक्ष के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।जांच के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक, संकुल प्राचार्य, प्रधान पाठक तथा विद्यालय के सफाई कर्मचारी के बयान लिए गए। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे सहायक शिक्षक विकास शुक्ला एवं संबंधित सहायक शिक्षिका की पहचान की पुष्टि हुई।इसके बाद दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, दोनों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। विभाग ने अपने आदेश में कहा कि इस प्रकार का कृत्य शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है तथा यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का प्रथम दृष्टया गंभीर उल्लंघन है।इन्हीं तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक विकास शुक्ला का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ तथा संबंधित सहायक शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निलंबन आदेश को कलेक्टर की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद प्रभावी किया गया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और पूरे मामले की चर्चा जिलेभर में हो रही है।

Oplus_131072

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button