जांजगीर चांपा

खोखरा में आज होगा झेरिया धोबी/बरेठ समाज का भव्य शपथ एवं सम्मान समारोह।

 

खोखरा। झेरिया धोबी/बरेठ समाज सेवा समिति, बोडसरा परिक्षेत्र एवं जय मां नेवता धोबीन दाई महिला संगठन, खोखरा के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार को मां मनका दाई (नेवता दाई) मंदिर परिसर, खोखरा में भव्य शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रहेगी।

समारोह के दौरान बोडसरा परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं जय मां नेवता धोबीन दाई महिला संगठन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ ही शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल वितरित की जाएगी तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया जाएगा। समाज हित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती गीता सिंह (प्रदेश कोषाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ) होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी. रवि पाण्डेय, प्रियंका सिंह सेंगर (प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख, उद्यानिकी) सहित झेरिया धोबी/बरेठ समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी।आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत, बैठक, पेयजल, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।आयोजन को सफल बनाने में सहदेव बरेठ एवं सहसराम कर्ष की विशेष भूमिका रही है। दोनों लगातार समाज के लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में समिति के सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं।आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शपथ एवं सम्मान समारोह में शामिल होने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button