Friday, March 29, 2024
Homeजांजगीर चांपापद्मा विभूषण स्वामी रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी आज करेंगे भव्य राम मंदिर निर्माण...

पद्मा विभूषण स्वामी रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी आज करेंगे भव्य राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

तेंदुआ शिवरीनारायण के पावन भूमि राघव कुटीर में अयोध्या के तर्ज पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन पद्मा विभूषण स्वामी रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से सम्पन्न होगा साथ ही आज राम कथा का भक्तो को कराएंगे अमृत रसपान हजारों भक्तो भीड़ शामिल होने की उम्मीद।

रोजाना बन रहा 3 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाना।

राम कथा अमृत रसपान के दौरान रोज बन रहा हजारों लोगों के लिए प्रसाद भोजन की तरह आज भी भोग भंडारा लगेगा जहां भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकते है।

रोज भक्तों की भीड़ हजारों की संख्या में उमड़ रही है और अमृत रसपान कर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं साथ ही इस अवसर पर प्रदेश सहित डीगर प्रदेश के भी लोग राम कथा सुनने आ रहे हैं और ग्रामीण अंचल के लोगों को कथा भा गई है वही कथा के दौरान भक्त रामकथा में लीन होकर झूम रहे हैं।

कथा वाचक डॉ अशोक हरिवंश ने बताया कि आज पूज्य पद्मा विभूषण स्वामी रामानंदाचार्य रामभद्राचार्य जी के कर कमलों से रामलला मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होगा तत्पश्चात गुरुदेव द्वारा राम कथा के अमृत रसपान भक्तों को बांटा जाएगा वही अमृत रसपान करने क्षेत्र सहित पूरे अंचल के लोगों से इस अमृत रसपान ग्रहण कर पुण्य के भागीदार ने बनने अपील की है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular