वन्देमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जायेगा आयोजन


जांजगीर-चाम्पा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् केन्द्रीय प्रवास के तहत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री एस बालकृष्ण जी का छत्तीसगढ़ (रायगढ़ विभाग) प्रवास जांजगीर-चांपा जिले में आगमन होगा उनकी गरिमामय उपस्थिति राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के गौरवपूर्ण 150 पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 16 मई को जिला पंचायत आडिटोरियम, जांजगीर में सुबह 10.30 से वन्देमातरम का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें युवाओं व विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षा जगत से जुड़े समस्त शिक्षकों व समस्त सहयोगी गण व स्थायी कार्यकताओं से इस राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। इस कार्यक्रम के निमित्त अभाविप के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओ व अभाविप रायगढ़ के कार्यकताओं की बैठक व शिक्षा जगत से जुड़े अन्य बैठकें भी होंगी, इस कार्यक्रम हेतु अभाविप जांजगीर-चांपा द्वारा भव्य तैयारी की जा रही हैं। उक्त की जानकारी अभाविप के जिला संयोजक उदय पांडे ने दी है।










