सक्ती

3 दिन से लापता 9वीं के छात्र का खेत में दफन मिला शव, हत्या की आशंका; एक संदिग्ध हिरासत में।

3 दिन से लापता 9वीं के छात्र का खेत में दफन मिला शव, हत्या की आशंका; एक संदिग्ध हिरासत में

 

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सक्ती थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र का शव खेत में दफन मिला है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान कपिल कुमार केवट के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने खेत की खुदाई कर छात्र के शव को बाहर निकलवाया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। आशंका है कि छात्र की हत्या करने के बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से खेत में दफना दिया गया। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर हत्या के कारणों का खुलासा होगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button