सक्ती

सक्ती राजघराने के राजा धर्मेंद्र सिंह को महिला के साथ अनाचार के मामले में 7 साल की सजा।

सक्ती।
सक्ती जिले से आज देर शाम एक बड़ी खबर सामने आई है। सक्ती रियासत के राजा धर्मेंद्र सिंह को विशेष महिला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक महिला के साथ अनाचार के मामले में दोषी करार देते हुए सात साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।यह मामला सक्ती राजघराने से जुड़ा हुआ है। पीड़िता स्वयं राजघराने से संबंधित है, जिसने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।गौरतलब है कि हाल ही में सक्ती राजघराने के पूर्व राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन के बाद धर्मेंद्र सिंह को राजघराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में वे जिला पंचायत सदस्य के पद पर भी आसीन हैं।अदालती फैसले के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल देखी जा रही है।

 

Back to top button