पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, नपाध्यक्ष जय थवाईत के नेतृत्व में नपा टीम ने केक काटकर मनाया देवांगन का जन्मदिन।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा:: पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन का जन्मदिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह उन्होंने मां समलेश्वरी के दरबार में मत्था टेंका और क्षेत्र के साथ ही प्रदेश व देश की जनता की खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद वो अपने निवास पर ही मौजूद रहे। दिन भर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
पूर्व विधायक के देवांगन के निवास पहुंचकर अधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं लोगों ने उन्हें फूलमाला, बूके भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। श्री देवांगन शाम को अपने निवास से बाहर। इस दौरान चांपा शहर में उनका जगह-जगह जन्मदिन मनाया गया। राजकिरण दुग्गड़ उद्यान के पास जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष विपीन देवांगन के नेतृत्व में उनकी टीम ने आतिशबाजी, बुके व फूलमाला भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान पूर्व विधायक ने यहां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद पूर्व विधायक का काफिला संजय नगर पहुंचा। यहां नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत, उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन व पार्षगण ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी व बुके तथा फूलमाला से उनका स्वागत किया। साथ ही यहां भी केक काटकर पूर्व विधायक देवांगन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूर्व विधायक का जन्मदिन वार्ड नंबर एक ज्ञानगंगा स्कूल के पास भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया। इसके बाद पूर्व विधायक नवागढ़ के लिए रवाना हो गए।