120 धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, अब एक 2.95 लाख क्विंटल धान खरीदी जिले में

जांजगीर-चांपा जिले में इस वर्ष 129 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 120 केंद्रों पर धान खरीदी का कार्य शुरू हो चुका है। जिले में इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में 2 लाख 95 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है।जिले में 1 लाख 26 हजार 918 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। जिला विपणन अधिकारी गजेंद्र कुमार राठौर ने जानकारी दी कि जिले के 129 में से 120 केंद्रों पर धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। बाकी केंद्रों पर भी जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी।जिले में धान की फसल लेट तैयार होने के कारण कुछ केंद्रों में देरी हो रही है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, किसानों को बैठने, पीने के पानी और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे निगरानी की जा रही है, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रहे।गजेंद्र कुमार राठौर, जिला विपणन अधिकारी, ने बताया कि जिले के 120 केंद्रों पर धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। बाकी केंद्रों पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। किसानों की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखाग या है।”