News

बुजुर्ग हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी – मनोज कुमार कुशवाहा

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा द्वारा ग्राम सुकली में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर द्वारा की गई उन्होंने उपस्थित ग्रामीणो और वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी है और उनके अनुभवों से ही नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी बुजुर्ग को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्हें निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है शिविर में  सचिव द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए निशुल्क कानूनी सहायता और सलाह बुजुर्गों के भरण पोषण और उनके संपत्ति के अधिकारों से जुड़े कानूनी पहलुओं पर मार्गदर्शन छोटे-मोटे विवादों को बिना किसी खर्च के आपसी सहमति से सुलझाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थ के लाभ तथा वृद्धा पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को अवगत कराया गया। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत भवन सुकली में वरिष्ठ नागरिकों तथा ग्रामीणों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में बुजुर्गों तथा ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस के कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सुकली के गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, प्रतिधारक अधिवक्ता परमेश्वर राठौर परलीगल वालंटियर जय राम गढ़वाल सुशील सूर्यवंशी संतोष कश्यप तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण व बुजुर्ग उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और अपने कानूनी समस्याओं के संबंध में खुलकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button