जांजगीर चांपा

जिला पटवारी संघ के 7 वे स्थापना दिवस पर पटवारियों पर गिरी गाज 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिवस के भीतर देना होगा संतुष्ट प्रद जवाब

जांजगीर-चांपा, 21 अगस्त 2025 जिला पटवारी संघ के स्थापना दिवस पर ही जिले के पटवारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के कुल 142 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन शासकीय कार्यों की अनदेखी करने वाले पटवारियों पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। एसडीएम जांजगीर ने 40, चांपा ने 32, पामगढ़ ने 28 और अकलतरा ने 42 पटवारियों को नोटिस थमाया है।प्रशासन का कहना है कि 16 अगस्त से पटवारियों द्वारा किसी भी प्रकार का ऑनलाइन कार्य संपादित नहीं किया जा रहा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गए हैं और आम जनता को आवश्यक सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(2) का उल्लंघन है। संबंधित पटवारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Back to top button