News
प्रदेश सहित जिले वाशियो को जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने रामनवमी की दी बधाई

जाज्वल्य न्यूज़ ::जांजगीर चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। सिंह ने कहा है कि पूरे देश में रामनवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और हर्ष की बात है कि कौशल्या माता का धाम प्राचीन दक्षिण कोसल श्रीराम का ननिहाल रहा है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया है।श्री सिंह ने कहा कि आज भगवान श्री राम के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिवरीनारायण में
‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ का उद्घाटन करेंगे।











