News

मशाल के साथ निकली ‘सेवा ज्योति’, जांजगीर ने लिया 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ से आत्मनिर्भर भारत तक की विकास यात्रा पर की चर्चा

मशाल के साथ निकली ‘सेवा ज्योति’, जांजगीर ने लिया 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ से आत्मनिर्भर भारत तक की विकास यात्रा पर की चर्चा

सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ता जुटें, विकसित भारत के निर्माण में दें सक्रिय भागीदारी : कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर बुधवार को पुलिस ग्राउंड खोखरा, जांजगीर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा, 76 बाय 76 रंगोली का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव होगा। उन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकास की आधारशिला बताते हुए देश की विकास यात्रा में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

‘मेक इन इंडिया’ से मजबूत हो रहा आत्मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘मेक इन इंडिया’ का उल्लेख करते हुए देश में उत्पादन, नवाचार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए देश में ही निर्माण को बढ़ावा देना, युवाओं की प्रतिभा का उपयोग करना और देश की आर्थिक शक्ति को मजबूत करना आवश्यक है। विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि 125 करोड़ से अधिक देशवासियों के सामूहिक प्रयासों का संकल्प है।

खुशवंत साहेब ने कहा—सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाएं कार्यकर्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के साथ-साथ विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। सेवा का भाव ही संगठन की शक्ति है और इसी भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण का संदेश पहुंचाना है।

हाथ उठे, संकल्प गूंजा—2047 तक बनाएंगे विकसित भारत

कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के संबोधन से पूर्व उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य का योगदान देने का प्रण लिया।

मशाल प्रज्वलित कर रवाना हुई सेवा ज्योति यात्रा

संकल्प सभा के पश्चात मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से सहभागिता की। बाइक रैली एवं पदयात्रा के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। पूरे नगर में यात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।सेवा ज्योति कलश यात्रा का संचालन जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री आकाश सिंह ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button