शिवरीनारायण में स्कूल बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, एक बस जब्त, दो पर 7 हजार का जुर्माना।

शिवरीनारायण में स्कूल बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, एक बस जब्त, दो पर 7 हजार का जुर्माना,,
जांजगीर-चांपा विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवरीनारायण में स्कूल बसों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक स्कूल बस को जब्त किया गया, जबकि दो अन्य बसों के विरुद्ध कुल 7 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।जांच अभियान के तहत शिशु मंदिर एवं ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल की बसों का निरीक्षण किया गया। टीम ने बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सहित विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक मानकों की जांच की।जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर एक बस को जब्त कर लिया गया। वहीं दो बसों पर कुल 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य बसों में मिली छोटी-मोटी खामियों को दूर करने के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को 7 दिनों का समय दिया गया है।अभियान के दौरान बस चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी सभी बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) एवं यातायात प्रभारी मौजूद रहे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।
#JanjgirChampa #Shivrinarayan #SchoolBusChecking #RTOAction #StudentSafety #TransportDepartment #TrafficPolice #ChhattisgarhNews












