जाज्वल्या न्यूज की पहल पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर की आशंका, जांजगीर-चांपा जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित।

जाज्वल्या न्यूज की पहल पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर की आशंका, जांजगीर-चांपा जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
जांजगीर-चांपा।बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जांजगीर-चांपा जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल पहुंचने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 28 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान के प्रभाव तथा भारी बारिश की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को आदेश की सूचना जारी की है।जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।












