जांजगीर चांपा
नगरपालिका चांपा में 50 लाख के विकास कार्य का मिला सौगात नपा अध्यक्ष जय थवाईत के हांथों भूमि पूजन कार्य संपन्न ।

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ जांजगीर चांपा
चांपा नगर पालिका क्षेत्र के में लगातार विकास का रथ में सवार देखने को मिल रहा है, इसी कड़ी में वार्ड नंबर 01नाली निर्माण कार्य होगा, प्रदेश के यशस्वी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा से किया गया,भूमिपूजन के कार्यक्रम में स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन के हाथों पूजा अर्चना कर किया गया।
नगरपालिका चांपा के वार्ड नंबर 1,14,15,18 में विकास कार्य के लिए सीसी रोड स्कूल में अतिरिक्त कक्ष आदि कार्य के लिए अनुमानित 50लाख,के विकास कार्य होंगे।इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद व पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल अंजली देवांगन अनिल रात्रे संतोष अनंत डुग्गू प्रधान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ठेकेदार एवम भारी संख्या में वार्ड वाशी उपस्थित रहे।












