नवाचारी व्यख्याता श्री मति प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में हिंदी दिवस पर शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में हुआ विशेष आयोजन

अकलतरा। 14 सितंबर को शासकीय कन्या हाई स्कूल, नरियरा में हिंदी दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पंचराम पटेल ने बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी राजभाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए और इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका प्रयोग कर सकें।कार्यक्रम की प्रभारी व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से बच्चों को बताया कि हिंदी भाषा हमारे जीवन के हर पहलू में बसी हुई है। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी भावों को हिंदी में ही सहजता से व्यक्त कर सकते हैं। हिंदी के बिना हम अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रकट करने में असमर्थ रहेंगे। हमें गर्व है कि हिंदी हमारी राजभाषा है, और इसे विश्व स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।इस अवसर पर व्याख्याता दिनेंद्र कुमार मानसर ने भी कविता पाठ किया और बताया कि हिंदी करोड़ों लोगों की जनभाषा है, जो देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है। उन्होंने हिंदी को निज भाषा के रूप में स्वाभिमान का प्रतीक बताया।विद्यालय की छात्राओं ने भी हिंदी के महत्व पर आधारित कविताओं का पाठ किया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित थीं।