News

शिवरीनारायण में 25 को होगा राम पर आधारित भव्य कवि सम्मेलन।

साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के संयोजन में श्रीराम वनगमन पथ काव्ययात्रा 1 मार्च से श्रीलंका से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल को आयोध्या तक पहुंचेगी। इसके 9 पड़ाव छत्तीसगढ़ प्रांत में भी रखे गए हैं। यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, संरक्षक बाबा मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ अशोक बत्रा, राष्ट्रीय सह महामंत्री महेश शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, संयोजक मल्लिका रूद्रा एवं कवियों के साथ 25 मार्च को शिवरीनारायण पहुंचेगी जहां शाम को राम पर आधारित भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री रामसुंदर दास महंत, अध्यक्ष के रूप में मारूतिधाम देवरघटा के बडे़ महराज गोपालदास महराज, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपंचायत की अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, संरक्षक राजेश अग्रवाल, पवन सुल्तानिया, योगेश शर्मा एवं विजय राठौर उपस्थित रहेंगे। शिवरीनारायण के संयोजक प्रांतीय मंत्री दिनेश रोहित चतुर्वेदी ने बताया काव्य यात्रा दोपहर 2 बजे शिवरीनारायण पहुंचेगी जहां स्वागत के बाद केरा चौक से मुख्य मंदिर तक शोभायात्रा कीर्तन मंडली के साथ निकाली जाएगी। यात्रा शिवरीनारायण के बाद खरौद जाएगी जहां अध्यात्म सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत कर शबरी मंदिर से लक्ष्मणेश्वर मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी। शाम 6 बजे से सत्संग भवन चौपाटी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें इंदौर से कवि एवं चित्रकार सत्यनारायण मौर्य, सोनीपत से डॉ अशोक बत्रा, म.प्र. से शंभु मनहर, जबलपुर से सुदीप भोला, इटावा से गौरव चौहान, बेमेतरा से कमल शर्मा, मुंगेली से देवेन्द्र परिहार, रायगढ़ से साखी गोपाल पंडा, जांजगीर से संतोष कश्यप, संतोषी महंत एवं उमाकांत टैगोर काव्यपाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन दयानंद गोपाल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संरक्षकों के साथ पार्षद मनोज तिवारी, अशोक सुल्तानिया, नरेंद्र बानी, आशीष बानी, बुदेश्वर बानी, सुभाष बानी, चंद्रभूषण मिश्रा, राहूल थवाईत, आनंद केडिया, मुकेश, विजय दुबे, बलदेव शर्मा, के के पांडेय, ईश्वरी यादव, रामेश्वर गोपाल, बी एल नागवंशी, प्रमोद आदित्य, सुरेश पैगवार, रमेश सिंघानिया, रामचन्द्र उपाध्याय, आनंद पांडेय, सुनील सिंघानिया, अंकित राठौर, गोवर्धन सूर्यवंशी, सावन गुजराल एवं कवि संगम के सदस्य लगे हुए हैं।

Back to top button