Friday, April 19, 2024
HomeNewsशिक्षिका के पति मिले फंदे पर लटके आसपास में फैली सनसनी जांच...

शिक्षिका के पति मिले फंदे पर लटके आसपास में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज ::कोरबा जिले में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को देख आस-पास के लोगों की भीड़ वहां पर जुट गई। मामला रामपुर थाना का क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के गोकुल नगर क्षेत्र के एमआईजी आवास संख्या 22 में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। आर एस एस नगर में दुकान का संचालन करने वाले विवेक तंबोली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 1 वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी कोरबा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है।

विवेक का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी जल्द ही आम हो गई और इलाके में फैल गई। रामपुर पुलिस चौकी ने बताया कि, विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है। इसी आधार पर आगे की जांच की जाएगी। इस घटना के पीछे असली कारण क्या हो हैं फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular