Thursday, April 25, 2024
Homeभिलाई दुर्गसंयुक्त मंच के 9 व 10 जून को प्रस्तावित आंदोलन का भारतीय...

संयुक्त मंच के 9 व 10 जून को प्रस्तावित आंदोलन का भारतीय मजदूर संघ ने किया विरोध, अपने बयान में गुरमीत कौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को किया सचेत।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज दुर्ग:: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छतीसगढ़ से सब्द्धता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश महामंत्री गुरमीत कौर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि सयुक्त मंच के बैनर तले 9 व 10 जून को प्रस्तावित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का आंदोलन असफल साबित होने जा रहा है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि सभी बहने सयुक्त मंच की चालाकी समझ गई है। उसका आरोप है कि संयुक्त मंच सिर्फ चंदा वसूली कर अपना पाकेट गर्म करता है। वर्ष 2011 में कुछ दिनों का आंदोलन था, उस दौरान भी आपस में चंदा वसूली हुई थी, जिसे लेकर बड़ा विवाद हुआ था। आपस में बहनों ने एक दूसरे की साड़ी फाड़ दी थी और बाल खीच कर मारपीट की गई थी। इसके चलते आंदोलन असफल हो गया था। तब नया संगठन जुझारू का जन्म हुआ। तब ये जुझारू संगठन ने नई चाल रची। इस संगठन ने 5 साल में भरपूर चंदा उगाई कर अपने पर्स को गर्माया। फिर झूठे आकर्षण व दिखावे के साथ 2018 में आंदोलन कर भोली भाली बहनों को बर्खास्त करा दिया गया। बेचारी बहनों को 2 माह के मानदेय से भी वंचित रखा और आखिरकार आंदोलन असफल हुआ। तब जुझारू संघ वालों ने विजय जुलूस निकलकर मिठाईयां बांटी और सभी बहनों को झूठी सूचना दी कि कार्यकर्ता व सहायिका का मानदेय 18000 हो गया है, जबकि अब तक किसी को भी 18000 मानदेय प्राप्त नहीं हो सका है। उन्हें अब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अल्प मानदेय प्राप्त कर बहनें शोषित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सचेत करते हुए कहा कि सभी समझदार है और हित मे कार्य करने वालो को अच्छे से पहचानते हैं। संयुक्त मंच के ढोंग को समझिए। चंदा इकठ्ठा कर अपनी दीवाली होली मनाने वाले बहरुबियो को जड़ से खत्म करने की आवश्यता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ 9 व 10 जून को प्रस्तावित आंदोलन का कड़ा विरोध करता है। महामंत्री गुरमीत कौर स्पष्ट करती है कि जब भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ सड़क पर उतरता है तो जीत हासिल करता है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का एक भाग है। यह संगठन भारत के सभी राज्यो की आंगनबाड़ी बहने शामिल है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular