Friday, March 29, 2024
Homeभिलाई दुर्गआंगनबाड़ी का कलेक्टर दर करना होगा जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ...

आंगनबाड़ी का कलेक्टर दर करना होगा जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ एवं आंगनबाड़ी रखी मांग।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज::::दुर्ग भिलाई दिनांक 21 5 2022 को कर्मचारी भवन सप्रे शाला रायपुर में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन सीटू संघ कि आज बैठक हुई जिसमें प्रदेशभर से सभी जिला अध्यक्षों एवं जिले के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया प्रदेश अध्यक्ष पदमाती साहू ने बताया की जैसा कि आप लोग जानते हैं 50 दिन के आंदोलन के बाद कांग्रेस की सरकार हमारे पंडाल में लगातार आती थी और हमारी मांगों को पूरा करने की बात करती थी एवं हमारे संघ को जन घोषणा पत्र में लिख कर भी दिए कि जैसी हमारी सरकार आएगी आप लोगों का कलेक्टर दर करेंगे लेकिन आज 3 वर्ष बीतने के बाद हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा है जिसके लिए प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सरकार से नाराज हैं और दुखी भी है कि एक बड़ा महिलाओं वर्ग है जो शासन की ओर देख रहा है कि वह हमारी मांगों को जल्द पूरा करेंगे लेकिन सभी की मांग पूरी हो रही है और हम लोगों को अनदेखा किया जा रहा है महंगाई को देखते हुए अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है जिसके लिए शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने एक सूत्रीय मांग शासकीय कर्मचारी घोषित करते तक जन घोषणा पत्र में जो वादे किए थे कलेक्टर दर उसे तत्काल पूरा करें जिसके लिए 2 दिन का महापड़ाव रायपुर के राजधानी में रखा गया है 9 ,10 जून को प्रदेशभर की लाखों महिलाएं 2दिन ,रात संघर्ष करेंगे और अपनी मांगों को मांगते हुए उनके वादों को याद दिलाएंगे इसके बाद भी शासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 7 जुलाई से 11 जुलाई तक 5 दिन का निश्चित कालीन आंदोलन राजधानी में करेंगे इस पर भी शासन की आंखें नहीं खुलती है तो समस्त बहने अनिश्चितकालीन में चले जाएंगे इसलिए शासन हमारे लिए सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द हमारी मांगों को पूरा करे। दुर्ग जिलाध्यक्ष गीता बाग छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ सहित प्रांतीय पदाधिकारी गजेंद्र झा,भुनेश्वरी तिवारी, सुधा रात्रे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular