Friday, April 19, 2024
Homeक्राइमदरिंदगी का हद पार मासूम बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने लूट...

दरिंदगी का हद पार मासूम बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने लूट लिया आबरू ।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज::वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदा नगर कैंप-1 निवासी एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। आरोपित ने बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने से अपने पास बुलाया और उससे गंदा काम किया।
घटना की शिकायत के बाद वैशाली नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ने ही आरोपित थाना में ही हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और अपने अपराध के लिए माफी मांगने लगे। लेकिन, पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

आरोपित हथखोज की एक स्टील फैक्ट्री में करता है काम

पुलिस के मुताबिक इस आरोप में कैंप-1 वृंदा नगर निवासी मनमोहन सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित हथखोज की एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपित ने शनिवार को तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को तकलीफ हुई तो वो रोने लगी।

छेड़खानी के मामले में आरोपित पहले भी जा चुका है जेल

रोने की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची तो आरोपित वहां से भाग गया। उसकी मां उसे अस्पताल ले गई। जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टर ने बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद बच्ची की मां ने आरोपित के खिलाफ वैशाली नगर थाना में शिकायत की। जिसके आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित पूर्व में भी छेड़खानी के आरोप में जेल जा चुका है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular