Wednesday, April 24, 2024
Homeभिलाई दुर्गडॉ मनीष यादव बने जिला अध्यक्ष, तो डॉ क्षितिज ठाकुर बनाए गए...

डॉ मनीष यादव बने जिला अध्यक्ष, तो डॉ क्षितिज ठाकुर बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष।

दुर्ग::जाज्वल्य न्यूज़::जिला दुर्ग के स्वास्थ्य में बहुद्देशीय संघ के एनएचएम प्रकोष्ठ के जिला शाखा के विशेष बैठक में सर्वसम्मति से चुनकर डॉ मनीष यादव समाजसेवा में तत्पर रहने वाले टीम मानवता के अहम सदस्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष मनोनयन संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही एस राव एवं एनएचएम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लक्की दुबे द्वारा संघ के अधिसूचना जारी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने भेंट कर एवं पुष्प माला पहनाकर बधाई एवं शुबकमनाएं दिए। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष ठाकुर द्वारा डॉ क्षितिज ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष डॉ सीबीएस बंजारे एवं डॉ विनीता धुर्वे जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ बीएस राव, पद्माकर शिंदे डीपीएम संजीव दुबे सीपीएम, एनआर मानकर पूरी, जिला अध्यक्ष बालोद रश्मि भोसले श्रीमती अंकिता सिंह नमिता ताम्रकार टीकम सिंह, शेखर ताम्रकार राखी सोनी देवेंद्र सिन्हा, योगेश गहिरवार, विजय प्रकाश मिश्रा, प्रांतीय संगठन सचिव धीरज राव ,रवि ताम्रकार, इत्यादि शामिल होकर पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से स्वागत किए एवं संगठन के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्याप्त करते हुए अपने कार्यकाल को सुचारू रूप से चलाने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular