Friday, April 19, 2024
HomeNewsप्रदेश भर में 16 मई को होगा भाजपा का जेल भरो आंदोलन...

प्रदेश भर में 16 मई को होगा भाजपा का जेल भरो आंदोलन – विधायक चंदेेल

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के प्रदेष महामंत्री नारायण चंदेल ने बताया कि दिनांक 16 मई दिन सोमवार को पूरे छ.ग. प्रदेश में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर जिला केन्द्रों पर जेल भरो आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आंदोलन छ.ग. सरकार द्वारा विगत 22 अप्रैल को 19 बिन्दूओं का जो तुगलकीय फरमान जारी किया गया है इस आदेश में छ.ग. की सरकार ने आम आदमी का जो संवैधानिक अधिकार प्राप्त है तथा लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों तथा सभी संगठनों को अपनी बात को कहने व अपने मांगो के संदर्भ में धरना प्रदर्षन करने का मौलिक अधिकार है उसे कुचलते हुए छ.ग. की भूपेश सरकार ने इस आदेश के माध्यम से अघोशित इमरजेंसी सा वातावरण इस आदेश में निर्मित कर दिया है। इस तुगलकीय फरमान का प्रखर व कड़ा विरोध करते हुए प्रदेश भाजपा ने सभी जिला मुख्यालयों में 16 मई को जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय जांजगीर में यह आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस जिले का यह कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे से कचहरी चौक जांजगीर में जिले से आये सभी भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिकगण एकत्रित होंगे वहां पर भाजपा नेताओं के सम्बोधन के बाद वे कलेक्ट्रेट का घेराव करने कलेक्टर कार्यालय की तरफ जायेंगे तथा इस काले कानून को वापिस लेने की मांग करते हुए इसकी प्रतियां जलायेंगे। इसके साथ इस अलोकतांत्रिक आदेश के खिलाफ अपनी गिरफ्तारी देगें।

विधायक चंदेल ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा जिले में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रिय सांसद गुहाराम अजगल्ले, जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृश्णकांत चंद्रा सहित सभी विरश्ठ नेतागण इस आंदोलन की अगुवाई करेंगे। इसी तरह सभी जिलों में वहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेतागण इसका नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही कुछ स्थानिय मुद्दे को इस आंदोलन में शामिल किया जायेगा।

विधायक चंदेल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular