जांजगीर चांपा

सारागांव पुलिस का पशु तस्करों पर बड़ा प्रहार, पिकअप सहित 4 मवेशी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

सारागांव पुलिस का पशु तस्करों पर बड़ा प्रहार, पिकअप सहित 4 मवेशी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा। जिले की सारागांव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात राइस मिल के पास नाकेबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में चार बैलों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल पिकअप वाहन CG12 E-0907 और चारों मवेशियों को जब्त कर लिया।पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि बाराद्वार की ओर से एक सफेद पिकअप में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नर्मदा पटेल (65 वर्ष) निवासी सुलौनी, गंगाराम पटेल (42 वर्ष) निवासी सुलौनी और अभिषेक अग्रवाल (24 वर्ष) निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, पीएसआई व्योमेश, एएसआई राजेश सिंह तथा आरक्षक अविलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सारागांव पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में पशु तस्करी पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button