News

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला ने दी जलियां वाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::अंग्रेजी हुकूमत द्वारा जलियां वाला बाग में निर्दोषों की जघन्य हत्या के दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर नैला के नेतृत्व शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजली अर्पित की गई। इस नृशंस हत्या को याद करते हुए बताया गया कि 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी का दिन था। बैसाखी वैसे तो पूरे भारत का एक प्रमुख त्योहार है परंतु विशेषकर पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की रबी की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियाँ मनाते हैं। इसी दिन, 13 अप्रैल 1699 को दसवें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आस-पास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है और सिख इसे सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। अमृतसर में उस दिन एक मेला सैकड़ों साल से लगता चला आ रहा था जिसमें उस दिन भी हज़ारों लोग दूर-दूर से आए थे। इस घटना में करीबन 400 लोग शहीद हुए और लगभग 2000 लोग घायल हुए। जनरल डायर के आदेश से वहां तैनात सैनिकों ने निर्दोषों पर गोली चलाई थी। पुष्पांजली देने जिला के अधिकतर कांग्रेसी नेता पहुंचे।

Back to top button