बम्हनीडीह में अवैध रेत खनन पर हुआ बड़ी कार्यवाही।

जांजगीर-चांपा::जाज्वल्य न्यूज़::क्षेत्र बम्हनीडीह के रेत घाट पर पुलिस और तहसीदार ने सयुक्त कार्यवाही की जिसमें ट्रक से भरे तीन हाइवा एवम दो ट्रेक्टर जप्त किया गया है आपको बता दे कि बम्हनीडीह पिपरदा सोंठी हथनेवरा रेत घाट पर अवैध रेत उत्खनन का कारोबार चरम पर पहुच गया था प्रतिदिन सुबह होते ही दर्जनो टैक्टर एवम हाइवा नदी किनारे रेत लेने पहुचते थे जिसका खबर प्रकाशन होने के बाद पुलिस और बम्हनीडीह तहसीदार की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध रेत उत्खनन पर लगातार कार्यवाही करने की बात कही है ।
*पिपरदा सोंठी हथनेवरा रेत घाट में भी कार्यवाही की दरकार*
हसदेव नदी के किनारे पिपरदा पुछेली एवम हथनेवरा में भी अवैध उत्खनन का काला करोबार खूब फल फूल रहा है जहाँ रेत लेने सुबह 5 बजे से हाइवा एवम टैक्टर पहुँच जाते है बिना रायल्टी के रेत से भरे वाहन सड़क पर दिखाई देते अब देखना यह कि इन रेत घाटों पर विभाग कब कार्यवाही करती है ।










