आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत, 3 घायल।

आकाशीय बिजली का कहर, 4 की मौत, 3 घायल
जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा में गाज गिरने से नरेश खैरवार पिता रामू खैरवार उम्र 24 वर्ष, रामभरोश पटेल पिता कंश राम पटेल उम्र 32 वर्ष और तुलसी राम पटेल पिता बेदराम पटेल उम्र 51 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में अंजू पटेल पति रामभरोश पटेल उम्र 26 वर्ष, दुलारा बाई पटेल पति तुलसी पटेल उम्र 46 वर्ष और बैशाखू पिता रामू खैरवार उम्र 32 वर्ष घायल हुए हैं। वहीं अकलतरा क्षेत्र में सीसीआई के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 55 वर्षीय दूजराम जाटवर की मौत हो गई। एक ही दिन में चार मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












