Friday, May 3, 2024
Homeजांजगीर चांपाब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में विवेकानंद जयंती महोत्सव मनाया गया।

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में विवेकानंद जयंती महोत्सव मनाया गया।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में आज दिनाँक, 12 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह व विद्यालय के निदेशक  आलोक अग्रवाल जी के सानिध्य में सरस्वती माता, स्वामी विवेकानंद और उनके गुरू रामकृष्ण परमहंस व गुरूमाँ शारदा देवी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। युवा महोत्सव के शुभ अवसर पर कक्षा-सातवीं के छात्र अभिषेक तिवारी और कक्षा-ग्याहरवीं के छात्र रोहित शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के रूप का आवरण किया। शिक्षिका प्रियंका शर्मा द्वारा बताया गया की 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। विवेकानंद जी के बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। परीक्षा प्रभारी सागर विश्वकर्मा ने संघ मंत्र और स्वदेश मंत्र बोलकर यह नारा लगाया:-

 

‘‘मिलजुल कर एक साथ रहेंगे, और बढ़ेगी एकता।

उद्देश्य हमारी देश की सेवा, विवेकानंद हमारे नेता।।

 

‘‘ स्वयं बनो ओर बनाओ, यही है पुकार ।

देश को मात्र मनुष्य चाहिए, यही है सुधार।।

 

तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक चारों सदनों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें आदित्य सदन के द्वारा युवा समाजिक जागरूकता, मैं युवा हूँ विषय पर प्रकाश डाला गया। वर्तमान में युवाओं को समस्या के निवारण से अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता एवं लापरवाही से बचने की शिक्षा दी गई। अभय सदन स्वच्छ भारत, नीला कचरा डिब्बा और हरा कचरा डिब्बा में किस प्रकार का कचरा डालना चाहिए, इससे परिचित किया, अजेय सदन ने मोबाईल की लत से बचने के लिये जागरूक किया और मोबाईल का सही उपयोग करने की शपथ ली। नुक्कड़ नाटक के द्वारा उन्होनें मोबाईल के प्रयोग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को प्रदर्शित किया। ‘‘सपनो का भारत युवाओं के कन्धें पर, युवा मोबाईल के फन्दे पर’’ इस कथन के माध्यम से यह संदेश दिया कि मोबाईल का सही उपयोग कैसे करें। अनंत सदन के विषय हिन्दी मातृभाषा , राज भाषा और संम्पर्क की भाषा है। यह सबसे अधिक बोली जाती है। जिसका हमेशा सम्मान करने का संदेश दिया। छात्र-छात्रओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मेरे सपनों का भारत को नया रूप देने की कल्पना की। विद्यालय के निर्देशक आलोक अग्रवाल के द्वारा युवा महोत्सव दिवस पर सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, सभी स्टॉफ को शुभकामनाएँ दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी स्टॉफ की उपस्थिति सराहनीय रही।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular