Friday, May 3, 2024
Homeजांजगीर चांपास्वामी विवेकानन्द सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत- गगन जयपुरिया।

स्वामी विवेकानन्द सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत- गगन जयपुरिया।

@ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज हिम्मत सच कहने की,जांजगीर–चांपा।

 

12 जनवरी विवेकानंद जयंती को हम सब “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाते है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बम्हनीडीह में यंग इण्डिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था I भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ति के तत्वाधान में यंग इण्डिया रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता 4 की. मी. की रखी गई थी जो सुबह 8 बजे पूछेली गाँव से शुरू हुई और बम्हनीडीह में समाप्त हुई। प्रतियोगिता में लड़के और लड़किया दोनों मिलाकर 16 से 35 वर्ष तक के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमे प्रथम पुरस्कार 2100 एवं प्रमाण पत्र संजू साहू कनकपुर , द्वितीय पुरस्कार 1100 एवं प्रमाण पत्र गौरीशंकर पटेल धाराशिव और तृतीय पुरस्कार 700 एवं प्रमाण पत्र लकेश्वर पटेल सोंठी ने अपने नाम किया। बालिका वर्ग में प्रथम प्रमिला पटेल, द्वितीय स्वाति केवट एवं तृतीय पूजा पटेल रही , इन्हे भी प्रमाण पत्र एवं राशि प्रदान किया गया। 12 सबसे अच्छी दौड़ने वाली शीर्ष लड़कियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया । प्रतिभागियों के सामने में डीजे में प्रेरणादायी और देशभक्ति गीत बजाया जा रहा था एवं दौड़ने में कोई परेशानी अथवा दुर्घटना न हो इसलिए मुख्य सड़क पर 1 घंटा पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी गाड़ियों के लिए यातायात बाधित किया गया था। मैराथन प्रतियोगिता पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास विवेकानंद जी के जीवन और उनके आदर्श पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, गगन जयपुरिया, टिकेश्वर गबेल , सुरेश साहू , सोनू जायसवाल , राज कमल राठौर , भुवन भास्कर यादव , विक्रम प्रताप सिंह , विष्णु साहू ,लोकेश साहू , घन्नू डड़सेना मंचस्थ थे। प्रतिभागियों को पुरस्कार कृष्णकांत चंद्रा एवं अन्य अतिथियों के हाथो से प्रदान किया गया। आयोजन में युवा मोर्चा के अतिरिक्त जिला पंचायत सभापति एवं जिला महामंत्री सक्ति गगन जयपुरिया की प्रमुख भूमिका रही। उन्होने कहा की उक्त मैराथन युवाओं के अंदर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगा । समूचा विश्व स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित है। भारत का सर स्वाभिमान से ऊंचा उठाने वाले युग पुरुष के सम्मान में आयोजित प्रतियोगिता अपने आप में विशेष स्थान रखती है। इस अवसर पर शिव जायसवाल, पवन केशरवानी , , आशीष तिवारी , अनुराग सोनी ,विशाल सराफ ,आलेख दुबे , विश्वास सराफ , हेमलाल साहू , घनश्याम निषाद तुलसी जायसवाल ओम प्रकाश जायसवाल आदि भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहें। गगन जयपुरिया ने व्यवस्था मे सहयोग प्रदान करने हेतू थाना बम्हनीडीह और हॉस्पिटल के अधिकारियोँ – कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया I

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular