जांजगीर चांपा

ब्लड कैंसर से जूझ रही 23 वर्षीय दीपमाला को मिली 17.89 लाख की इलाज सहायता ,इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली मंजूरी, एम्स में होगा उपचार

 

ब्लड कैंसर से जूझ रही 23 वर्षीय दीपमाला को मिली 17.89 लाख की इलाज सहायता ,इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली मंजूरी, एम्स में होगा उपचार

जांजगीर-चांपा। ग्राम लोहर्सी (खरौद) की 23 वर्षीय दीपमाला साहू ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए लाखों रुपये के इलाज का खर्च उठाना संभव नहीं था। इसी बीच भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रयासों से दीपमाला के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 17.89 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई है।इस राशि से दीपमाला का उपचार एम्स में कराया जा सकेगा। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सहायता की जरूरत थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद इंजीनियर रवि पाण्डेय ने योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया, जिसके बाद यह बड़ी सहायता राशि स्वीकृत हुई।सहायता राशि स्वीकृत होने से दीपमाला के परिजनों को बड़ी राहत मिली है और अब बेहतर उपचार की उम्मीद जगी है। इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए मुश्किल समय में बड़ा सहारा बन रही है। वहीं दीपमाला के परिजनों ने आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री और सहयोग के लिए इंजीनियर रवि पाण्डेय के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button