जांजगीर चांपा

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की यात्रा जन-जन तक पहुंचाएंगे: हर्षिता पांडे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जिले में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े होंगे विविध कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की यात्रा जन-जन तक पहुंचाएंगे: हर्षिता पांडे

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जिले में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े होंगे विविध कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जिले में सेवा, जनकल्याण और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भाजपा कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पांडे ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा केवल राजनीतिक सफर नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा है। इस यात्रा और उनके नेतृत्व में देश में हुए बदलावों को आमजन तक पहुंचाना ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन एवं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।श्रीमती हर्षिता पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को केवल पार्टी का कार्यक्रम न मानकर जन-जन की भागीदारी वाला सेवा अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा को संस्कार और राष्ट्रनिर्माण को संकल्प बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण अवसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button