जांजगीर चांपा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव सेवा और भक्ति के साथ मनाया गया

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मोत्सव सेवा और भक्ति के साथ मनाया गया

जांजगीर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, जांजगीर में भगवान हनुमान को केला अर्पित कर प्रसाद वितरण किया।

इसके बाद नैला स्थित नहरिया बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए राम मंदिर परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र कल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के जांजगीर-चांपा प्रभारी रोशन, सह प्रभारी प्रीतम, सोनम तिवारी, हेमा सोनी, संगीत कश्यप, मंतोष कर्ष, लाकेश्वर कश्यप, रवि कुमार, बिसाहू कश्यप, राकेश, अनीला, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में सेवा, भक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मोत्सव को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button