जांजगीर चांपा

एजुकेशन हब इंस्टिट्यूट एवं गुरुकुल लाइब्रेरी में प्रवेश प्रारंभ

जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष विशेष रियायत

जांजगीर-चाम्पा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से बालवाटिका पब्लिक स्कूल, डीडी प्लाजा जांजगीर, एजुकेशन हब कोचिंग इंस्टिट्यूट तथा गुरुकुल लाइब्रेरी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विशेष शुल्क छूट के साथ ड्रेस, स्कूल बैग, पुस्तकें एवं आईडी कार्ड निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष रियायतों की व्यवस्था भी की गई है। संस्था के डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने बीटेक, एमटेक, एमएससी एवं बीएड की शिक्षा प्राप्त की है तथा वर्तमान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, नैतिक संस्कार एवं सही मार्गदर्शन ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उनके अनुभव एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण का लाभ संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से मिलता है।संस्था में अनुभवी, प्रशिक्षित एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम कार्यरत है, जो प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करती है। आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित मूल्यांकन, अनुशासित वातावरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बालवाटिका पब्लिक स्कूल में स्मार्ट क्लास, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध है। एजुकेशन हब कोचिंग इंस्टिट्यूट में कक्षा पहली से 12 वीं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कराई जाती है। वहीं गुरुकुल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को शांत, आधुनिक एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराती है। संस्था प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि सीमित सीटों का लाभ उठाने हेतु शीघ्र प्रवेश सुनिश्चित करें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button