Saturday, April 27, 2024
Homeसक्ती. खिलावन साहू ही लगा सकते हैं सक्ती विधानसभा चुनाव में भाजपा...

. खिलावन साहू ही लगा सकते हैं सक्ती विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैया को पार।

     .ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ सक्ती।

  • विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी दलों के नेताओं में टिकट की होड़ मची है सभी नेता अपने हिसाब से टिकट की जुगत में जुटे हैं बात करें सक्ती विधानसभा की तो यहां भाजपा में दर्जन भर से अधिक तो कांग्रेस से भी दर्जन भर नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। वर्तमान में सक्ती विधानसभा से डॉ चरणदास महंत विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हैं पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के मेघाराम साहू को ३००६० मतों से पराजित किया था वर्तमान में भी सक्ती विधानसभा से उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है वहीं भाजपा से दर्जनों नेताओं ने दावेदारी तो पेश कि है लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के मुताबिक भाजपा को यहां से ऐसे प्रत्याशी की तलाश है जो डॉ चरणदास महंत को टक्कर दे सके।
  • पिछले चुनाव में वर्तमान भाजपा विधायक डॉ खिलावन साहू का पार्टी ने टिकट काट दिया था परंतु वे पार्टी के वफादार बने रहे तथा पिछले चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें जांजगीर-चांपा विधानसभा में जिम्मेदारी सौंपी थी उसे उन्होंने पूरा किया था भाजपा संगठन ने भी इसका इनाम उन्हें दो बार प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा बना कर दिया था।
  • डॉ खिलावन साहू कामदार
  • सक्ती विधानसभा के लगभग सभी गांवों नगरों में लगातार अपने सक्रियता से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क तथा आम नागरिकों के हर सुख दुःख में उनकी उपस्थिति उन्हें अन्य दावेदारों से अलग करती है। दूसरी तरफ उनके द्वारा अपने विधायक कार्यकाल में सक्ती को शिक्षा जिला क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग जिसमें
  • १. पलाड़ीखुर्द,चोरिया के मध्य पुल निर्माण
  • २. कुम्हारी कला ,अमरूवा के मध्य पुल निर्माण सहित हजारों करोड़ के कार्य को पूर्ण करवाया है। विधायक के रूप में डॉ साहू ने अविभाजित जांजगीर-चांपा जिले में सर्वाधिक डी एम एफ मद से भी सैकड़ों करोड़ के कार्य करवाने में सफल रहे हैं। वहीं वर्तमान विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सक्रियता तथा विकास कार्यों में उनसे बहुत पिछड़े पायदान पर खड़े नजर आते हैं पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के कार्यों तथा उनकी सक्रियता का सक्ती विधानसभा में कोई भी अन्य तोड़ नजर नहीं आता है अगर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार भी प्रत्याशी चयन में थोड़ी सी भूल की तो उसका खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ेगा।
Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular