Saturday, April 20, 2024
Homeसक्तीरनपोटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ....

रनपोटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ….

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज़।

सक्ती,,हसौद के समीप ग्राम पंचायत रनपोटा सरपंच निवास में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।कथा स्थल से रथ में सवार आचार्य प.नरेन्द्र नयन शास्त्री के अगुवाई में कर्मा नित्य के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। श्रद्धालु सरपँच निवास से निकल कर गौरा चौक,मैन रोड,बाजार चौक होते हुए बोराई नदी पहुंचे। वहां कलश पूजन के बाद कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस लौटे। कलश में जल भरते समय श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

आचार्य नरेन्द्र नयन शास्त्री ने कहा कि कथा श्रवण से कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिल जाती है।कथा मनुष्य के जीवन के मर्म को समझाती है। यह हमें सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।कथा का समापन 27 अप्रैल को हवन,गीता पाठ सहस्त्र धारा के साथ होगी।कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।चांवल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के मुख से भक्तों को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

कथा में रविवार को बाल संरक्षण जिला अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल अपने समस्त स्टाप के साथ पहुँच कथा श्रवण करेंगे,कलश यात्रा में सरपंच राधिका जायसवाल,गुरुजी कन्हैया जायसवाल,पिंकी जायसवाल,कृष्ण जायसवाल,पल्लवी जायसवाल,हेतराम जायसवाल,सिताराम जायसवाल,देवप्रसाद, हरलाल,अमरीका,सन्तोष,बलराम,प्रेमलाल,पालू,योगेश,श्रवण,मुकेश,लल्ला,लल्ली,रुद्र,आदित्य,जायसवाल परिवार के साथ लोकेश चन्द्रा,भागवत साहू,टिकेश्वर निराला,रामचरण महिलांगे,सियाराम निराला,बलाराम बरेठ,कपिल साहू,मिता साहू,गोपाल साहू,हीरा साहू,बलदेव कश्यप,रामाधार,शरमु,राजेश सिदार,छत्तराम,मतवार यादव,मानसाय,अर्जुन बरेठ,सन्तोष साहू,मनोज साहू,सेवक राम,सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular