जांजगीर चांपा

लापरवाह बीईओ ने मारी दो युवक ठोकर गंभीर रूप से घायल,वर्ष में तीसरी बार हुई घटना आक्रोशित लोगों ने सख्त कार्यवाही कर लाइसेंस निरस्त करने की कर रहे मांग

 

जांजगीर-चांपा नवागढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विजय लहरे की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। उनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक हवा में उछल गए। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 15 मार्च की बताई जा रही है। हादसे में घायल युवकों की पहचान पवन पटेल और जगदीश साहू के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए चांपा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि बीईओ विजय लहरे द्वारा पिछले एक वर्ष में यह तीसरी बार राहगीरों को ठोकर मारने की घटना है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और वे बीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले पर क्या कार्रवाई की जाएगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Back to top button