जांजगीर चांपा

सैनिक विहार बड़े नहर के सामने बाइक समेत नहर में गिरा युवक, पार्षदों ने नहर में कूदकर बचाई जान

वार्ड 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल और अमित यादव ने पेश की मानवता की मिसाल, युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे।

 

 

सैनिक विहार बड़े नहर के सामने बाइक समेत नहर में गिरा युवक, पार्षदों ने नहर में कूदकर बचाई जान

 

वार्ड 24 के युवा पार्षद अजीत गढ़वाल और पार्षद अमित यादव ने पेश की मानवता की मिसाल, बिना देर किए शुरू किया रेस्क्यू

 

जांजगीर। सैनिक विहार बड़े नहर के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम कुटरा निवासी जय दिग्रास्कर बाइक समेत नहर में जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक को नहर में गिरता देख वार्ड क्रमांक 24 के युवा पार्षद एवं समाजसेवक अजीत गढ़वाल, पार्षद अमित यादव और उनके साथियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया।बिना समय गंवाए अजीत गढ़वाल और उनके साथियों ने नहर में उतरकर युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जय दिग्रास्कर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते किए गए इस प्रयास से युवक की जान बच सकी।

 

संकट में जनसेवा की मिसाल

घटना के दौरान पार्षदों ने जिस तत्परता और साहस के साथ युवक की मदद की, उसकी मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना किसी की जिंदगी बचाने के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है।अजीत गढ़वाल और अमित यादव के इस प्रयास की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि जब जनता के सुख-दुख में इस तरह खड़े होते हैं, तो इससे समाज में सेवा और इंसानियत की भावना मजबूत होती है।

 

एक जिंदगी बचाने के लिए उठाया गया यह कदम मानवता की सच्ची मिसाल बन गया। ❤️🙏

मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं… और इंसानियत से बड़ी कोई पहचान नहीं।

 

#जांजगीर #खोखरानहर #अजीतगढ़वाल #अमितयादव #मानवसेवा #जनसेवक #समाजसेवा #मानवताकीमिसाल #कुटरा #जांजगीरचांपा #युवापार्षद #इंसानियत #रक्तमित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button