अनिश्चितकालीन हड़ताल शासन के कार्यों की पड़ताल

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा::कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर लगातार पांँचवें दिन हड़तालरत जिला जांजगीर चांपा के कर्मठ जुझारू साथीगण जिनमें दिनों दिन उत्साह का संचार और भी अत्यधिक बढ़ता जा रहा है। फेडरेशन के जिला संयोजक व्ही एस परिहार सर महासचिव अर्जुन सिंह जी एवं विभिन्न संगठनों के प्रांत अध्यक्ष उपप्रांताध्यक्ष विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं समस्त कर्मठ जुझारू निष्ठावान ऊर्जावान साथियों की अपार उपस्थिति में जारी रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल धरना स्थल कचहरी चौक जांजगीर में 2 सूत्रीय मांँगों- देय तिथि से केंद्र के समान 34% महंँगाई भत्ता एवं छठवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता के लिए डटे हुए हैं कर्मचारियों अधिकारियों का उत्साह दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शासन की अनदेखी का पुरजोर विरोध मंच से विद्वान साथियों ने, पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में अपना विरोध दर्ज कराया। कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई छत्तीसगढ़ की सरकार को जगाने के लिए एकजुटता की मशाल रैली भी विगत दिवस निकाली गई जो धरना स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए नेताजी चौक अकलतरा रोड तक पदयात्रा कर कड़ा संदेश छत्तीसगढ़ शासन तक पहुंँचाया गया कि कर्मचारी अधिकारी अब अपनी मांँगों को लेकर एकजुट हो चुके हैं और वे अपना हक लेकर ही रहेंगे शासन अपनी हठधर्मिता छोड़े और प्रतिनिधिमंडल को तत्काल बुलावा भेजें तथा जायज मांँगों को तत्काल पूरी करें इसी में सभी की भलाई है। प्रत्येक संस्थान में ताले लगे हैं आम जनता अपने जरूरी कार्य को लेकर भटक रही है और शासन को जरा भी फिक्र नहीं है आज पांँचवा दिन शासन की निरंकुशता का कड़े शब्दों में अधिकारी कर्मचारी से लेकर आम जनता ने पुरजोर विरोध किया और कर्मचारियों अधिकारियों की मांगों को अपना समर्थन दिया तथा छत्तीसगढ़ शासन से माँगों को बिना विलम्ब किए पूर्ण किए जाने की बात कही जिससे आम जनता को होने वाली असुविधाओं से जल्द ही निजात मिल सके और अधिकारी कर्मचारी खुशी खुशी अपने कर्तव्य पर वापस लौट सकें। उक्त दिवस पर अरूण तिवारी जी प्रांताध्यक्ष डॉ व्ही के पैगवार जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ रामकिशोर शुक्ला शरद राठौर जिलाध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन राजेश वर्मा जी उपप्रांताध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ राकेश जायसवाल जी जिलाध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ धन्य कुमार पांडे जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ रमाकांत पाण्डेय जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ जाँजगीर भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन पवन चंदेल तुलाराम कश्यप शरद राठौर विजय कुमार थवाईत मनहरण थवाईत मनमोहन गोंड़ पी के आदित्य सुरेन्द्र राठौर अर्जुन सिंह राठौर श्रीमती रमेश कारके टीकम थवाईत सीमा सेमरे स्वर्णलता टोप्पो प्रदीप राठौर दिनेश राठौर राधेश्याम कंवर विद्याभूषण साहू उज्जवल तिवारी आर जे वर्मा श्रीमति कल्पना श्रीवास्तव ज्योति मेवारे दीप्ति महोबिया ईश्वरी अनंत लक्ष्मी नाग प्रीति दिल्लीवार राणा सिंह राजपूत टी के टंडन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ संजय राठौर जिलाध्यक्ष लघुवेतन कर्मचारी संघ एवं समस्त पदाधिकारीगण सदस्यगण ने माँगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। संचालन वा विकास सिंह जी ने तथा आभार व्ही के पैगवार ने किया।












