राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारी, बुजुर्गों से मिलकर बढ़ाया अपनापन।

जांजगीर-चाम्पा :: राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से तपसी बाबा केरझरिया, चाम्पा स्थित वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और उनका सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम फाउंडेशन की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष आरुति सिंह मैम तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह सर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने और उनके साथ समय बिताया। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से फाउंडेशन की टीम ने उनके साथ आत्मीयता और अपनत्व का भाव साझा किया।इस अवसर पर जिला संरक्षक एवं यातायात प्रभारी (टीआई) सुभाष चौबे, संरक्षक संगीता विनोद तिवारी, महिला प्रदेश महासचिव इंजीनियर श्रीमती मंजूषा पाटले, जिला अध्यक्ष धीरज राठौर, महिला जिला अध्यक्ष वीणा साहू, कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सोनी, गीता मोदी सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राष्ट्रीय वृद्ध दिवस जैसे अवसर समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं।













