बोड़सरा में जला “आशीर्वाद का दीया”, किसानों ने लिया विकसित भारत का संकल्प।

बोड़सरा में जला “आशीर्वाद का दीया”, किसानों ने लिया विकसित भारत का संकल्प
जांजगीर-चांपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम बोड़सरा स्थित सहकारी सेवा समिति में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे सुशासन, गरीब कल्याण, किसान हित और राष्ट्र निर्माण से जोड़कर बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि और गांवों का विकास ही विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामीणजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन, किसान कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सहकारी सेवा समिति अध्यक्ष गोविंद साहू, सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव, संस्था प्रबंधक मनेंद्र शुक्ला, शाखा प्रबंधक रेशम लाल तिवारी सहित क्षेत्रीय किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












