News

बम्हनीडीह में भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस का किला ढहा गगन जयपुरिया की रणनीति सफल, महंत-अग्रवाल का गणित पूरी तरह फेल

 

 

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की शानदार जीत और 15 में से 11 वार्डों में कमल खिलने से पूरे क्षेत्र में भाजपा की लहर साफ दिखाई दी।अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने लगभग 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करीब 29 प्रतिशत वोटों पर सिमट गई। परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि बम्हनीडीह की जनता ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया और कांग्रेस के दावों को पूरी तरह नकार दिया।वार्ड स्तर पर भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला। नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि कांग्रेस केवल 3 वार्डों तक सिमट गई। एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कीराजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस की करारी हार ने संगठन की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत कांग्रेस की पूरी चुनावी रणनीति मतदाताओं को प्रभावित करने में नाकाम साबित हुई।भाजपा की इस जीत के पीछे संगठन की मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं की मेहनत और चुनाव प्रभारी गगन जयपुरिया के नेतृत्व में बनाई गई रणनीति को अहम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी योजनाओं और ट्रिपल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।भाजपा चुनाव प्रभारी गगन जयपुरिया ने इस ऐतिहासिक जीत को बम्हनीडीह की जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन को समर्पित करते हुए कहा कि यह केवल चुनावी विजय नहीं बल्कि विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है।बम्हनीडीह का जनादेश साफ संकेत देता है कि मतदाताओं ने वादों की राजनीति के बजाय विकास और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। भाजपा की इस प्रचंड जीत को आने वाले चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

अध्यक्ष बीजेपी रमेश डड़सेना

पार्षद नगर पंचायत बम्हनीहडीह

वार्ड1 INC

वार्ड 2 BJP

वार्ड 3 BJP

वार्ड 4 BJP

वार्ड 5 निर्दलीय

वार्ड 6 BJP

 

वार्ड 7 BJP

वार्ड 8 INC

वार्ड 9 INC

वार्ड 10 BJP

वार्ड 11 BJP

वार्ड 12 BJP

वार्ड 13 BJP

वार्ड 14 BJP

वार्ड 15 BJP

कुल 11 पार्षद बीजेपी

03 पार्षद INC

01 पार्षद निर्दली

Back to top button