News

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को गौरवपूर्ण उपलब्धि, धर्मजयगढ़ परियोजना को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग ITDA/ITDP का सम्मान।

राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को गौरवपूर्ण उपलब्धि, धर्मजयगढ़ परियोजना को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग ITDA/ITDP का सम्मान

 

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन स्ट्रेंथनिंग ITDA/ITDP में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रायगढ़ जिले की धर्मजयगढ़ परियोजना को जनजातीय समुदायों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग ITDA/ITDP के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।यह सम्मान विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन, सतत मॉनिटरिंग और बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि राज्य शासन के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन और जमीनी स्तर पर समर्पित कार्य संस्कृति को भी दर्शाती है, जिसके माध्यम से जनजातीय समुदायों के विकास और कल्याण के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है और जनजातीय विकास के क्षेत्र में राज्य के उत्कृष्ट कार्यों की पहचान को और मजबूत करता है।

Back to top button