News

लक्ष्मी बुटीक के तत्वाधान “पुलिस परिवार की महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर, 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन”

लक्ष्मी बुटीक के तत्वाधान “पुलिस परिवार की महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का हुनर, 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन”

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बिलासपुर में एक सराहनीय पहल सामने आई है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस कल्याण केंद्र में आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। लक्ष्मी बुटिक सेंटर गोल बाजार एवं लक्ष्मी एजुकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में पुलिस परिवार की लगभग 60 महिलाओं और बच्चियों ने हिस्सा लेकर सिलाई-कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्लाउज, सलवार-सूट सहित विभिन्न परिधानों की कटिंग और सिलाई की बारीकियां सिखाई गईं।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करते हैं। एसपी ने आयोजन संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी पुलिस परिवारों के कल्याण और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही।आयोजकों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे घर बैठे अपनी आय का स्रोत विकसित कर सकें। 15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नए कौशल सीखकर अपने भविष्य को नई दिशा देने की पहल की। यह कार्यक्रम पुलिस परिवारों की महिलाओं के लिए न केवल कौशल विकास का माध्यम बना, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश कर गया।

Back to top button