Wednesday, May 15, 2024
Homeजांजगीर चांपाअंचल एवं क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी की इंजी.रवि पाण्डेय ने दी...

अंचल एवं क्षेत्र वासियों को गणेश चतुर्थी की इंजी.रवि पाण्डेय ने दी बधाई।

ब्यूरो रिपोर्ट जाज्वल्य न्यूज़ जांजगीर चांपा।

गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पर्व पर पीसीसी महसचिव इंजी.रवि पाण्डेय  ने अंचल और प्रदेशवासियों को सुख-शांति और समृद्धि के लिये बधाई शुभकामनाएं दी है।सनातन धर्म में  प्रथम पूज्यनीय श्री गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश जी को बुद्धि, विवेक, धन-धान्य, रिद्धि-सिद्धि के कारक है, सच्चे मन और विधि पूर्वक भगवान श्रीगणेश जी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। कोई भी शुभ कार्य बिना गणेश जी के पूरा नहीं हो सकता। इसीलिए सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा और स्तुति की जाती है। इंजी.रवि पाण्डेय ने बताया कि, गणेश चतुर्थी राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक संकल्प को स्मरण करने का पुण्य दिवस है।

Jajwalya News
Jajwalya Newshttps://jajwalyanews.com/
देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। Email : newsjajwalya@gmail.com
RELATED ARTICLES

Most Popular