आक्सफैम इण्डिया द्वारा ठा. बै. छेदीलाल जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा को मिशन संजीवनी के तहत् चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए ।

ब्यूरो रिर्पोट जाज्वल्य न्यूज जांजगीर चांपा ::कोरोना महामारी के चुनौतियो से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासो मे मदद करते हुए आक्सफैम इण्डिया द्वारा मिशन संजीवनी के तहत जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गये। इस अवसर पर जिले के सीएमएचओ महोदय डॉ. आर. के सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि पाण्डेय एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत उपस्थित थे। जिला अस्पताल मे शिशु चिकित्सा हेतु पोर्टेबल एक्स-रे मशीन एवं LED Display B.P. मशीन 4 नग प्रदान किये गये। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने आक्सफैम का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिशु चिकित्सा हेतु यह उपकरण अस्पताल मे काफी उपयोगी होंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक सशक्त करने मे उपयोगी होगा। सीएमएचओ डा. सिंह ने आक्सफैैम इण्डिया के कार्य के लिए उन्हे अन्यवाद दिया। जिला एवं अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आक्सफैम इण्डिया के रिजनल मैनेजर आनंद शुक्ला क्वार्डिनेटर एवं प्रकाश गार्डिया ने कहा कि यह अस्पताल आक्सफैम के द्वारा सरकार के प्रयासों मे सहयोग है। राज्य के अन्य जिलो मे भी आक्सफैम के द्वारा चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गये है। इस अवसर पर डॉ. आर. के. सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अनिल जगत सिविल सर्जन, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह लहरे, जिला टीकाकरण अधिकारी, सुश्री विभा टोप्पो जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ. अमित मिरी सहायक नोडल। विजेन्द्र अजनबी कोआर्डिनेटर आक्सफैम, मुनीब शुक्ला अध्यक्ष ग्राम मित्र चांपा एवं संतोष देवांगन सोसल वर्कर उपस्थित थे।












