News

कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक रेशम लाल तिवारी के दलाल वसूल रहे हैं किसानों से कमीशन,

प्रति लाख 1500 से 2500 की अवैध उगाही का आरोप, VIP को छूट—किसान बोले अब करेंगे उच्च अधिकारियों से शिकायत

कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक रेशम लाल तिवारी के दलाल वसूल रहे हैं किसानों से कमीशन

 

प्रति लाख 1500 से 2500 की अवैध उगाही का आरोप, VIP को छूट—किसान बोले अब करेंगे उच्च अधिकारियों से शिकायत

 

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित कोऑपरेटिव बैंक एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। शाखा प्रबंधक रेशम लाल तिवारी पर आरोप है कि उनके इशारे पर दलालों के माध्यम से किसानों से कमीशन वसूला जा रहा है।किसानों का कहना है कि अपनी ही मेहनत की कमाई निकालने के लिए उन्हें “कट” देना पड़ रहा है। प्रति लाख 1500 से 2500 रुपए तक की मांग की जा रही है और बिना कमीशन दिए भुगतान में टालमटोल की जा रही है।नाम न बताने की शर्त पर दर्जनों किसानों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि यह अवैध वसूली लंबे समय से जारी है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। अब हालात ऐसे बन गए हैं कि किसान खुलकर विरोध और शिकायत करने को मजबूर हो रहे हैं।किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि बैंक में VIP और व्यापारियों को खुली छूट दी जा रही है। कुछ लोग बिना लाइन लगे सीधे विड्रॉल स्लिप छोड़कर चले जाते हैं और बाद में गार्ड रूम से पैसा ले जाने का भी बड़ा आरोप सामने आया है। वहीं किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है, जिससे उनके साथ भेदभाव और हीन भावना का व्यवहार किया जा रहा है।किसानों ने साफ कहा है कि वे इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों से करेंगे, साथ ही जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।वहीं, जब बिलासपुर कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा से इस मामले में पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया। इससे मामले में विभागीय संरक्षण की आशंका और गहराती नजर आ रही है।अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर किसानों की गाढ़ी कमाई पर ‘कमीशनखोरी’ का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

Back to top button